फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: दंडी आश्रम के प्रबंधक को बीमार बताकर परिचितों से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। शुकतीर्थ के प्रसिद्ध दंडी आश्रम के प्रबंधक मनोहर लाल शर्मा ने बुधवार को क्राइम इंस्पेक्टर रामवीर सिंह से शिकायत की। बताया कि किसी व्यक्ति ने उनके मोबाइल नंबर की पूरी जानकारी इकट्ठा कर ली। इसके बाद उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया। उनका फोटो लगा कर आईडी बना ली। इस आईडी के माध्यम से उन्हें बीमार बताकर परिचितों से इलाज के नाम पर रुपये की मांग की गई। आरोपी अब तक उनके तीन परिचितों से लगभग एक लाख रुपये की ठगी कर चुका है। मनोहर लाल शर्मा ने कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर क्राइम रामवीर सिंह ने बताया कि मामले में साइबर सेल टीम को लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें