फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन

शाहपुर। शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित कराई गई।
हिंदी हमारी मातृभाषा कैसे बने हमारी राष्ट्रभाषा विषय पर हुई एक ऑनलाइन प्रतियोगिता में छात्राओं द्वारा ऑनलाइन निबंध, गीत, कविता और लेख आदि के द्वारा प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। संस्था में निर्णायक मंडल द्वारा छात्राओं की रचनाओं का अवलोकन कर प्रथम , द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त प्रतियोगियों को पुरस्कार देने की घोषणा की गई। प्रधानाचार्या उषा अस्थाना ने ऑनलाइन संबोधन में कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा के साथ साथ राष्ट्रभाषा भी है। इसलिए हमें इसके सर्वांगीण विकास के लिए अधिक से अधिक हिंदी भाषा का ही प्रयोग करना चाहिए, तभी हमारे राष्ट्र और हमारी भाषा व संस्कृति का सर्वांगीण विकास संभव हो सकता है। संस्था के अध्यक्ष अजय भार्गव व प्रबंधक अरविंद गुप्ता ने कहा कि हिंदी भाषा सभी को आपस में जोड़कर रखने का एक अच्छा माध्यम है। जिसके माध्यम से हम विचारों से अपने परिवार, समाज और अपने आस पास के व्यक्तियों को सरलता से अवगत करा सकते हैं। हमें अपने दैनिक कार्यों पढ़ने, लिखने व बोलने में अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें