फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Sat, 01 Jul 2023 05:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। देर रात फुगाना गांव के फ्लाईओवर के पास कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में युवक को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। घटना के बाद चालक कार सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

शामली जनपद के गांव लांक का रहने वाला टिंकू सिंह (26) पुत्र सुनील अपने साथी अंकुर (28) पुत्र संजय निवासी निरपुड़ा जनपद बागपत के साथ शुक्रवार को देर रात गांव भौराकलां से निरपुड़ा जा रहे थे। मेरठ-करनाल हाईवे पर फुगाना फ्लाईओवर के पास उनकी बाइक इनोवा कार से टकरा गई। इस घटना में बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। टिंकू की मौके पर मौत हो गई।
मौकपिर पहुंची पुलिस ने टिंकू को अचेत अवस्था में तथा अंकुर को घायल अवस्था में कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने टिंकू को मृत घोषित कर दिया। घायल अवस्था में अंकुर को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने टिंकू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट मृतक टिंकू सिंह के चाचा अनिल कुमार अज्ञात में दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें