मुजफ्फरनगर। मीरापुर उपचुनाव के लिए पहला नामांकन दाखिल किया गया। बसपा प्रत्याशी शाह नजर ने अपना और अपनी पत्नी के नाम से नामांकन फार्म लिया। कुल 18 लोगों ने नामांकनपत्र प्रत्याशियों ने लिए। अब तक कुल 52 नामांकन लिए गए।
मीरापुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। रविवार अवकाश के बाद सोमवर को प्रक्रिया ने जोर पकड़ा। इस सीट पर बसपा की ओर से घोषित किए गए प्रत्याशी शाह नजर ने नामांकनपत्र प्राप्त किया। उन्होंने अपनी पत्नी रूकैया खातून निवासी ककरौली के नाम भी बसपा प्रत्याशी के रूप में नामांकनपत्र प्राप्त किया। जबकि मजलूम समाज पार्टी की ओर से लियाकत अली निवासी, मेरठ ने कचहरी पहुंचकर रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार के समक्ष अपना नामांकन दाखिल करते हुए दावेदारी पेश की। सोमवार को 18 लोगों ने नामांकन पत्र प्राप्त किए हैं। अभी मुख्य दलों से कोई भी प्रत्याशी पर्चा नहीं भर पाया। उपचुनाव के लिए 25 अक्तूबर को नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दिन है।