आरोपी के कब्जे से लूट गए सोने के कुंडल और टॉप्स बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। कसौली के जंगल में हुई मुठभेड़ में बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से सोने के कुंडल और टॉप्स बरामद हुए है। एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
सीओ सदर यतेंद्र सिंह नागर ने बताया थाना प्रभारी अभिजीत कुमार की टीम ने कसौली के जंगल में आरोपी राजेंद्र उर्फ बलजीत उर्फ मूला उर्फ बल्ली उर्फ बिच्छू निवासी गांव भोकरहेड़ी थाना भोपा को पकड़ा है।
सीओ ने बताया 29 अप्रैल को रोनी हरजीपुर की महिला प्रीति के कानों से साेते वक्त सोने के टॉप्स (झुमकी) लूटे थे। 18 जून को मुथरा गांव में किरनपाल की पत्नी के कानों से कुंडल खींचने की वारदात की थी। दोनों के मुकदमे अज्ञात में दर्ज किए गए थे। पकड़े गए आरोपी ने आरोपी दोनों लूट करना स्वीकार किया। उसके कब्जे मुथरा की महिला के कानों का कुंडल एवं रोनी हरजीपुर की महिला के कानों का एक टॉप्स बरामद करने में सफलता मिली है। आरोपी के खिलाफ लूटपाट और डकैती के 12 मुकदमें विभिन्न पंजीकृत है।
फरार हुआ फरार आरोपी बिजनौर जनपद के थाना मंडावर के गांव इनामपुरा निवासी पतंगा उर्फ चांद उर्फ बंगाली बताया गया है। उसके खिलाफ कई मुकदमे पंजीकृत है। पुलिस का कहना है आरोपी दिन में क्षेत्र में रेकी करते थे और रात को घटना को अंजाम देते थे।