बुढ़ाना में बुढ़ाना विधानसभा के भाजपा पदाधिकारियों ने एक लाख का चैक जिलाध्यक्ष को सौंपा।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए दिए एक लाख
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। प्रधानमंत्री केयर फंड के लिए बुढ़ाना विधानसभा के भाजपा के तीन मंडल द्वारा एक लाख रुपये की धनराशि का चेक भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा। भाजपा के जिला महामंत्री विनीत कात्यान ने बताया कि बुढ़ाना विधानसभा के मंडल सौरम, बुढ़ाना व फुगाना ने प्रधानमंत्री केयर फंड के लिए एक लाख रुपये एकत्र किए गए। यह धनराशि भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के माध्यम से प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजी गई। इस दौरान रोहिल, मुकेश, सुधीर, राकेश, संगीत गर्ग आदि मौजूद रहे।