फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अस्पताल सील, दूसरे को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के साथ पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापा मारा। अशोक विहार स्थित श्री हास्पिटल एवं ट्रामा सेंटर पर जांच की। प्रमाणपत्र नाकाफी होने के कारण अस्पताल को सील कर दिया गया। उन्हें नोटिस जारी किया गया। इसके बाद दयालपुरम स्थित शर्मा हास्पिटल की जांच की गई। दिखाए गए कागजात से टीम संतुष्ट नजर आई। जो कागज वह नहीं दिखाए गए, उसके लिए तीन दिन का नोटिस जारी कर दिया गया। टीम में तहसीलदार आरती यादव, डॉ. देवेंद्र, डॉ. संदीप, फार्मासिस्ट शिवराज, जगदीश, शिवकुमार वार्ड ब्वाय, आरकेबाबू, लेखपाल सहित पुलिस टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें