फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रोडवेज बस की टक्कर से एक भाई की मौत, दूसरा घायल

Wed, 24 Jul 2024 01:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग स्थित गांव देवल के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार रहड़वा निवासी छोटे भाई अमन (20) की मौत हो गई। बड़ा भाई सुमित (24) घायल हो गया। बस को छोड़कर चालक फरार हो गया। दुर्घटना के बाद मार्ग पर दोनों और वाहनों का लंबा जाम लग गया। सूचना पर सीओ जानसठ थाना मीरापुर व रामराज पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के शव को मोर्चरी व घायल को सरकारी अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन



रामराज थाना क्षेत्र के गांव रहड़वा निवासी दो सगे भाई अमन (20) व सुमित (24) पुत्रगण ब्रहमपाल मंगलवार की सुबह बाइक से बिजनौर गए थे। दोपहर में वापस आते समय वह गांव देवल आए। इसके बाद बाइक मोड़कर गांव जाने के लिए नहर की तरफ जाने लगे।

इसी समय मीरापुर की तरफ से आ रही गढ़मुक्तेश्वर डिपो की रोडवेज बस ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। बस की टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों भाई बाइक सहित रोडवेज के नीचे फंस गए। चालक ने बस को रोक दिया। हादसे को देखकर आसपास के दुकानदार दौड़ कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों भाइयों को बाइक सहित बाहर निकाला।
विज्ञापन


उधर, जब तक दोनों भाईयों को बाहर निकाला गया तब तक अमन की मौत हो गई थी। सुमित घायल था। दुर्घटना के बाद मार्ग पर दोनों और लंबा जाम लग गया। हादसे के बाद बस को छोड़कर चालक फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना पाकर रामराज व मीरापुर पुलिस मौके पर पहुंची। अमन के शव को मोर्चरी व घायल सुमित को जानसठ सरकारी अस्पताल भेज दिया। सूचना पाकर सीओ जानसठ यतेंद्र नागर व परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मशक्कत कर जाम खुलवाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो पाया। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है। सीओ यतेंद्र नागर का कहना है कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं है। बस को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें