फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एक पुल बनकर हुआ तैयार, दूसरे में आ गई दरार

विज्ञापन
भोपा के गंग नहर पुल मे आई दरार।
विज्ञापन
जौली नहर पर पुल बनकर तैयार, आवागमन हुआ शुरू
विज्ञापन

नगला बुजुर्ग गंगनहर पर बने पुल की हालत अत्यधिक खराब

संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा। डेढ़ दर्जन से भी अधिक गांवों के संपर्क का माध्यम जौली गंग नहर पुल बनकर तैयार हो गया। पुल से वाहनों और जनता का आवागमन भी शुरु हो चुका है। उधर, भारी भरकम वाहनों के चलते भोपा के गंगनहर पुल में दरार आ गई है। इससे पुल को एक बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया।
गांव जौली गंग नहर पर 2021 में पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। कई बाधाओं और समस्याओं के बावजूद पुल बनकर तैयार हो गया है। पुल पर वाहनों व जनता का आवागमन भी शुरू हो गया। पुल के उद्घाटन की औपचारिकता बची है। संभावना जताई जा रही है कि चुनाव के बाद जल्द ही उद्घाटन होगा। जौली गंग नहर पुल डेढ़ दर्जन से भी अधिक गांव के संपर्क से जुड़ा हुआ है। यह पुल मुजफ्फरनगर -बिजनौर की सीमा को भी जोड़ता है। जेई मोहम्मद हुसैन ने बताया कि जौली गंगनहर पुल बनकर तैयार हो गया है। पुल को आम जनता व वाहनों के लिए पूरी तरह खोल दिया गया है।
विज्ञापन

उधर, जौली और भोपा के बीच में बने अटल आवासीय विद्यालय से लगभग 200 गज की दूरी पर नगला बुजुर्ग गंगनहर पर बने पुल की हालत भी अत्यधिक खराब है। पुल में गड्ढे बन गए हैं। यह पुल लगभग आधा दर्जन गांव का संपर्क मार्ग है। निकट में अटल आवासीय विद्यालय होने के कारण इस पुल की महत्वता और बढ़ जाती है। सेतु निगम की ओर से ही भोपा गंग नहर पर पुल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, लेकिन अभी तक उसका कार्य लगभग 60 प्रतिशत ही हो पाया है। भोपा स्थित गंग नहर पुल में कई बड़ी दरारें आ गई है, जिससे पुल को एक बड़ा खतरा बन गया है।
विज्ञापन

भोपा निवासी पारूल शर्मा, दुष्यंत कुमार शर्मा, सुरेंद्र बालियान, शौकीन मोहम्मद, रवि कुमार, नजर अब्बास जैदी, सुरेश धीमान, सुभाष वालिया, डॉ अजय कुमार उर्फ बिल्लू, मास्टर बलिराम आदि ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि नव निर्माणाधीन पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए ताकि पुराने वह जर्जर पुल को बंद किया जा सके।

भोपा के गंग नहर पुल मे आई दरार।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें