फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एक बीडीसी, 12 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

विज्ञापन
खतौली ब्लाक में निर्विरोध निर्चाचित बीडीसी सदस्य को प्रामण पत्र देते निर्चाचन अ​धिकारी फोटो संव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/खतौली। जिले में बीडीसी के एक और ग्राम पंचयत सदस्य के 12 रिक्त पदों ने निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। ग्राम पंचायत सदस्य के दो पद अभी भी रिक्त रह गए हैं।
जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताय कि जनपद में ग्राम पंचायत सदस्य के 14 पद और बीडीसी का एक पद रिक्त चले आ रहे थे। इन पदों पर नामांकन प्रक्रिया के बाद बीडीसी का एक पद और ग्राम पंचायत सदस्य के 12 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। चरथावल के क्यामपुर और कछौली में ग्राम पंचायत सदस्य के पद अभी भी रिक्त रह गए है। बीडीसी के पद पर खतौली के कैलावड़ा कला गांव में इकरामुद्दीन निर्विरोध चुने गए हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए चरथावल क्षेत्र के रोनी हरजीपुर से सतपाल, वंदना, ज्ञानामाजरा से पूजा देवी, जानसठ के जलालपुर नीला से हरीश, कासमपुर खोला से विनोद कुमार, कैलापुर जसमोर से अंजू, पिमौडा से समीना, नंगला मुबारिक से संजीव कुमार निर्विरोध चुने गए। पुरकाजी ब्लाक के तुगलकपुर से विरेंद्र, बघरा ब्लाक के अलीपुर कलां से गुलाब सिंह, मोहम्मदपुर मॉडर्न से पिंकी निर्विरोध चुनी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव कैलावड़ा कलां के वार्ड संख्या 69 से प्रमोद कुमार अन्ना बीडीसी सदस्य निर्वाचित हुए थे। जिला पंचायत सदस्य के उप चुनाव में उन्होंने बसपा के सिंबल पर जीत दर्ज की थी। जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होने के बाद प्रमोद कुमार अन्ना ने बीडीसी सदस्य पद से त्याग पत्र दे दिया था। तभी से यह सीट रिक्त चल रही थी। निर्वाचन अधिकारी विशाल कुमार ने बताया कि इस सीट पर हुए उप चुनाव में गांव कैलावड़ा कलां निवासी इकरामुद्दीन ने अपना नामांकन पत्र जमा कराया था। इनके अलावा किसी अन्य प्रत्याशी का नामांकन पत्र न आने से इकरामुददीन को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें