फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मंतौड़ी में फायरिंग प्रकरण में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। गांव मंतौड़ी में फायरिंग प्रकरण में पुलिस ने नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन

जानसठ कोतवाली के गांव मंतौड़ी निवासी सुमित पुत्र ऋषिपाल की पत्नी आरती को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। 24 अगस्त को इसी विवाद में आरती के मायके वालों ने मंतौड़ी आकर फायरिंंग की थी तब आरती का ससुर व पड़ोसी युवक पिंटू घायल हो गया था। इस मामले में आरती सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने रविवार को हस्तिनापुर के गांव अलीपुर मोरना निवासी विक्रांत को क्षेत्र के गांव खेड़ी कुरैश में खतौली जाने वाले तिराहे से गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद किए। सीओ यतेंद्र नागर ने बताया कि चार नामजद आरोपियों को पुलिस पूर्व में ही पकड़ चुकी है। बाकी नामजद आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें