मुजफ्फरनगर। कांग्रेस देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर 75 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम चलाएगी। इसे लेकर मुजफ्फरनगर एवं बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कांग्रेस की मुजफ्फरनगर एवं बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आर्यसमाज मंदिर में हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव संजीव शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी रहे। बैठक में नौ अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाली 75 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में रणनीति बनाई गई। यात्रा का रोड मैप बनाकर सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला अध्यक्ष सुबोध शर्मा ने कहा कि यात्रा के माध्यम से जनता के बीच गांव-गांव जाकर बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी एवं गरीब जनता पर जीएसटी की मार को बताया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से बिजनौर के जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान, अब्दुल्ला आरिफ, मीनू गोयल, महफूज राणा, देवेंद्र कश्यप, तारिक कुरैशी, गुफरान काजमी, तेगबहादुर सैनी, नरेंद्र पाल वर्मा, जगदीश अरोरा, श्यामपाल चेयरमैन, गीता काकरान, प्रदीप त्यागी, विक्रांत चौधरी, रजत सिंघल, मुकुल शर्मा, लियाकत अली, अनिल दत्त शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, सत्तार चौधरी, इकराम, ईश्वर सिंह, निवेश राणा, मुनीर, जान मोहम्मद आदि रहे।
ईडी की कार्रवाई का विरोध किया
मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित एक सभा में कांग्रेस की बैठक में कांग्रेस नेताओं पर ईडी की कार्रवाई का विरोध किया गया। कांग्रेस नेता राकेश पुंडीर ने भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया। पूर्व जिलाध्यक्ष नानू मियां, हरेंद्र त्यागी, संजीव त्यागी, प्रहलाद राणा, सतीश शर्मा, सतीश शेरावत, असजद, जगदीश अरोरा, रविंद्र बालियान, रेहाना बेगम, विनोद चौहान, अफसाना अंसारी, नीलम शर्मा, योगेश खारी, वीरभान कटारिया, अनित चौधरी, नरेश भारती, महेश विश्वकर्मा आदि रहे।