फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस पर श्रद्धालुओं ने चर्च में की प्रार्थना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन क्रिसमस के पर्व पर शहर के सभी चर्च में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। चर्च में प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

क्रिसमस के पर्व को लेकर ईसाई समुदाय के लोगों में सुबह से ही विशेष उत्साह रहा। शहर में मुख्य रूप से चार चर्च है, जिनमें क्रिसमस पर्व मनाने को लेकर खास तैयारी रही। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। झांसी की रानी स्थित चर्च में श्रद्धालु लगातार आते रहे। जिला चिकित्सालय के सामने स्थित चर्च में भी प्रार्थना करने वालों की सुबह से भीड़ रही। यहां फादर सुनील सेमुएल ने कहा कि सभी ने सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। सिविल लाइन थाने के सामने स्थित चर्च में भी क्रिसमस के पर्व पर श्रद्धालुओं ने प्रार्थना की। एकता विहार स्थित चर्च को भी भव्य तरीके से सजाया गया है। यहां के फादर एससी पीटर्स ने बताया कि सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

अहिल्याबाई चौक स्थित चर्च में क्रिसमस पर्व पर प्रार्थना कराते फादर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें