फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुकदमे से नाम हटाने को कहने पर भाकियू नेता-थाना प्रभारी में नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तितावी। गांव छतेला में हुए झगड़े में दोनों पक्षों के ज्यादा लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने से नाराज भाकियू नेता की थाना प्रभारी से नोकझोंक हो गई। भाकियू नेता ने नाम मुकदमे से हटाने की बात रखी। पुलिस की कार्रवाई को लेकर थाने में धरना दिया गया। मामला बढ़ने पर भाकियू के अन्य नेताओं ने पहुंच कर मामला संभाला।



हाल ही में गांव छतैला में सुहेल पक्ष की एक महिला ने हारुन के घर के सामने गली में कूड़ा दाल दिया था। इसका सुहेल पक्ष की महिलाओं ने विरोध किया था। तब दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों पक्षों के आठ लोगों का चालान कर दिया था। दर्जन भर अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्यवाही की थी। इसी मामले में भाकियू नेता अमरजीत थाने पहुंचे। कहा कि इतने लोगों पर मुकदमा क्यों दर्ज किया गया। बाकी के नाम मुकदमे से हटा दिए जाएं। इसी बात को लेकर भाकियू नेता की थाना प्रभारी के साथ बहस हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू नेता अमरजीत ने बताया कि उनके साथ थानाध्यक्ष ने बदतमीजी की है। इसकी सूचना पर आसपास गांव के लोग ट्रैक्टर ट्राली लेकर थाने पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। बाद में भाकियू के कुछ अन्य नेताओं ने आकर मामला संभाला। थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन के हर सदस्य का पूरा सम्मान है। वह सभी का सम्मान करते है। दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
इस दौरान मानसिंह प्रधान, विपुल निर्वाल, संजय, सन्नी प्रधान, सतेंद्र, फराद, विनोद प्रधान, गुफरान, धर्मेंद्र राठी ,सुदेश पंवार आदि मौजूद रहे।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें