बुढ़ाना। आर्य विद्या सभा बुढ़ाना के चुनाव में ओमप्रकाश गोयल अध्यक्ष और अरविंद कुमार निर्विरोध मंत्री बन गए। डीएवी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को आर्य विद्या सभा बुढ़ाना का चुनाव हुआ। इसमें एक पक्ष द्वारा सभी पदों पर नामांकन पत्र दाखिल किए गए। विपक्ष द्वारा किसी भी पद पर कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। निर्वाचन अधिकारी विजेंद्र प्रताप एडवोकेट ने पूरी कार्यकारिणी के निर्विरोध चुने जाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश गोयल व मंत्री पद पर अरविंद कुमार सहित सभी पदाधिकारी व सदस्यों केेे पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हो गई। निर्वाचन अधिकारी ने निर्विरोध चुने गए सभी पदाधिकारी व सदस्यों की सूची को नोटिस बोर्ड पर चस्पा करवाया। आर्य विद्या सभा बुढ़ाना के सदस्यों ने अध्यक्ष व मंत्री को बधाई दी।