फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरातन छात्रों ने ताजा की यादें, शिक्षकों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरातन छात्रों ने ताजा की यादें, शिक्षकों को किया सम्मानित
विज्ञापन

शाहपुर। कस्बे की शिक्षण संस्था श्री दिगंबर जैन जूनियर हाईस्कूल में पुरातन छात्र व अध्यापक मिलन समारोह आयोजित किया गया। पुरातन छात्रों ने शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए उनका सम्मान किया।
विज्ञापन

श्री दिगंबर जैन जूनियर हाईस्कूल के 1991 में कक्षा आठ पास करने वाले छात्रों ने 31 वर्ष बाद पुरातन छात्र व अध्यापक मिलन समारोह आयोजित किया। पुरातन छात्रों ने अपनी क्लास रूम के अलावा विद्यालय के भवन को देखा। तत्कालीन प्रधानाचार्य राधेश्याम बालियान ने कहा कि पुरातन छात्रों द्वारा आयोजित कार्यक्रम से वह अभिभूत हैं। पुरातन छात्र वर्तमान में पुलिस प्रशासन के अलावा अन्य विभागों में कार्यरत हैं। वहीं, कुछ छात्र जनप्रतिनिधि व व्यापार कर सेवा कर रहे है। विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यालय के पुरातन छात्र देश ही नहीं विदेशों में कार्य कर संस्था का नाम रोशन कर रहे हैं। पुरातन छात्रों ने अध्यापकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह, अध्यापक हरेंद्र कुमार, सुबोध गौतम, राकेश गर्ग, शिवकुमार सैनी, बिजेंद्र सैनी, बाबूराम, पुरातन छात्र किशोर शर्मा, नीरज राठी प्रधान, संजीव वर्मा, अनुज बालियान, योगेश बालियान, राजकुमार बंसल, संदीप जैन, पंकज राठी, सुंदर बालियान, प्रवीण बालियान, सुरेश कुमार, परवेज अली, मुकेश सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें