फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
जीआईसी के मैदान में मोमबत्ती जलाकर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देते अटेवा संगठन के कार्यक? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सैनिकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा : शर्मा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पुलवामा हमले के शहीदों को सामाजिक संस्थाओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को याद किया गया।
पुरानी पेंशन बहाली मंच अटेवा ने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष प्रीत वर्धन शर्मा ने कहा कि पुलवामा की घटना से देश ने वीर सैनिकों को खोया। उनका यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। समाजसेवी मनीष चौधरी के ऑफिस पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर वैश्य जागृति मंच के अध्यक्ष सुरेंद्र मित्तल, भारत लोकसेवक पार्टी के अध्यक्ष केपी चौधरी, भ्रष्टाचार निवारक समिति के अध्यक्ष मनोज पाटिल, महामंत्री हरीश पालीवाल, शहीद भगत सिंह एकता मंच के अध्यक्ष पवन मित्तल, अर्चक पुरोहित संघ के जिलाध्यक्ष बृजबिहारी अत्री, हिंदू जनकल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद मलिक, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री मौ. सलीम, रविश अंसारी, राघव मित्तल, श्रेय मित्तल, लक्की चौधरी, रवि चौहान, शेखर जोशी, संजीव कुमार, अमन सागर, पुष्पेंद्र त्यागी, राजीव कुमार, अशोक धीमान आदि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेेश उद्योग व्यापार संगठन ने भी पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कृष्ण गोपाल मित्तल, राकेश त्यागी, बलविंदर सिंह, पवन वर्मा, भूरा कुरैशी, शिव कुमार, प्रतीक अरोरा, किशनलाल नारंग, शिशुकांत गर्ग आदि मौजूद रहे। समाजसेवी काजी तजकीर मुशीर के मीनाक्षी चौक स्थित कार्यालय पर भी पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। अमीर अंसारी, रागिब आलम, असलम, इकराम, फहद राणा, काशिफ मुशीर, दिलशाद अंसारी, राशिद अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें