फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रसूलपुर में आन की खातिर बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के मीरापुर के रसूलपुर गढ़ी गांव में वारदात के बाद जांच करने पहुंची पुलिस।
विज्ञापन
- चार साल पहले मृतक के बेटे के साथ हमलावर की बहन ने रचा ली थी शादी
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। झूठी आन के लिए रसूलपुर गढ़ी गांव में ओमकार गुर्जर (60) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे ने चार साल पहले पड़ोस की युवती के साथ प्रेम विवाह रचा लिया था। दोनों गांव से भी चले गए थे। इसी रंजिश में कहासुनी के बाद हत्या की वारदात अंजाम दी गई।

रसूलपुर गढ़ी गांव में बुजुर्ग ओमकार गुर्जर बुधवार की रात घर के दरवाजे पर खड़ा हुआ था। इसी दौरान पड़ोसी युवक अपने साथियों के साथ पहुंचा। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि हमलावर युवकों ने तमंचे से गोली मारकर बुजुर्ग की हत्या कर दी। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, सीओ जानसठ शकील अहमद और मीरापुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना किया। एसपी देहात ने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसओ का कहना है कि शुरूआती जांच में जानकारी मिली है कि मृतक का बेटा अपने पड़ोस की रहने वाली युवती को गांव से लेकर चला गया था। इसके बाद से युगल गांव में नहीं लौटे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें