संवाद न्यूज एजेंसी
सिखेड़ा/जानसठ। गांव सिखेड़ा में एक वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा।
पुलिस के अनुसार गांव सिखेड़ा में 70 वर्षीय फेरू अपने परिवार के साथ रहता था। शनिवार रात को उसने घर की छत में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने रविवार सुबह कमरे में उसके शव को देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों ने बताया कि गृह कलह के चलते उसने आत्महत्या की है। थाना प्रभारी सचिन कुमार शर्मा ने बताया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।