नगर के बकरा मार्किट में निरीक्षण करती डीएम ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
अधिकारियों ने मस्जिदों व बाजारों का निरीक्षण किया
खतौली। शुक्रवार को पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने मस्जिदों और बाजारों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी मस्जिद के जिम्मेदार लोगों को कहा कि मस्जिद में पांच से अधिक नमाजी नमाज अदा नहीं करेंगे। मस्जिद में आने वाले नमाजियों को दूरी बनाकर से नमाज अदा कराई जाए। उसके बाद एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी, सीओ आशीष प्रताप सिंह बाजारों में पहुंचे। उन्होंने दुकानों पर लगी भीड़ को आपस में दूरी बनाए जाने तथा मास्क लगाए जाने के लिए कहा। बाइकों पर जा रहे बिना मास्क वाले युवकों को रोक कर उन्हें मास्क लगाने की हिदायत दी। लॉकडाउन का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।