पुरकाजी/छपार। पुरकाजी किसान सेवा सहकारी समिति पर डीएपी खाद पहुंचने से किसानों ने राहत महसूस की है। पिछले कई दिनों से बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड पुरकाजी पर डीएपी खाद उपलब्ध नहीं होने से क्षेत्र के किसानों को गेहूं की बुआई प्रभावित होने से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सोमवार को समिति पर डीएपी खाद वितरित होने से किसानों ने राहत महसूस की है। समिति एमडी अनुज मलिक ने बताया कि रविवार को समिति पर डीएपी खाद के 400 बोरे आ गए थे। सोमवार को किसानों को करीब 125 डीएपी के बोरे वितरित किए गए हैं। उप कृषि निदेशक संतोष यादव ने बताया कि पुरकाजी समिति सहित प्राइवेट खाद की दुकानों की जांच की गई। सोमवार को खाद वितरित कराया गया है।