कोरोना वायरस को लेकर अधिकारियों की बैठक
मीरापुर। देशभर में फैल रहे कोरोना वायरस के मद्देनजर थाना प्रांगण में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिसकर्मियों को बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
सीओ शकील अहमद ने सभी उपनिरीक्षकों एवं कांस्टेबलों को निर्देश दिए कि सभी पीआरबी, सरकारी गाड़ियों व चीता मोबाइल में सैनिटाइजर, टिश्यू पेपर एवं मास्क रखें। क्षेत्र में कोई भी घटना होने पर उचित दूरी बनाकर पूछताछ करें। किसी भी व्यक्ति से हाथ न मिलाएं। खांसते और छींकते वक्त टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें, बिना हाथ धोए अपने चेहरे को न छुएं। घर और घर के बाहर सफाई का विशेष ध्यान रखें। मीटिंग में थानाध्यक्ष एचएन सिंह, एसआई कर्मवीर सिंह, संभलहेड़ा चौकी प्रभारी करण नागर, कस्बा इंचार्ज जितेंद्र शर्मा व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।