फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों को रोकने के लिए अधिकारी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवासी मजदूरों को रोकने के लिए अधिकारी तैनात
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के चलते बाहरी प्रांतों में रहकर काम कर रहे प्रवासी मजदूर बड़ी संख्या में अपने घरों तक पहुंचने के लिए पैदल या साइकिल पर यात्रा कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रवासी मजदूरों के साथ बुधवार देर रात जनपद में बड़ा सड़क हादसा हो चुका है, जिसमें छह मजदूरों को जान गंवानी पड़ी थी। हादसे के बार कमिश्नर संजय कुमार ने सभी अधिकारियों को कहीं भी प्रवासी मजदूरों के पैदल या साइकिल से अपने घर लौटते मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इसके चलते प्रशासन द्वारा शुक्रवार को जनपद के सभी मुख्य मार्गों पर आठ अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। उक्त अधिकारी किसी भी दशा में प्रवासी मजदूरों को पैदल या साइकिल से यात्रा नहीं करने देंगे। ऐसे मजदूरों को रोककर उन्हें तत्काल प्रभाव से नजदीकी क्वारंटीन केंद्र पर क्वारंटीन कराया जाएगा। अवधि पूरी होने के बाद इन मजदूरों को यात्रा वाहन के माध्यम से उनके घर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें