फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मंडी स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी, व्यापारियों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया के लिए मंडी स्थल पर दुकानों के अधिग्रहण करने के लिए निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों को व्यापारियों ने विरोध किया। इस प्रक्रिया को अनुचित बताया।
एसडीएम परमानंद झा, सीओ मंडी हिमांशु गौरव, नई मंडी कोतवाल बिजेन्द्र सिंह रावत आदि नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया के लिए मंडी स्थल पर दुकानों के अधिग्रहण करने के लिए निरीक्षण करने पहुंचे। नवीन मंडी व्यापार संघ अध्यक्ष संजय मिश्रा ने अन्य व्यापारियों के साथ पहुंच कर अधिकारियों से कहा कि चुनाव में हमारी ही दुकानों का अधिग्रहण किया जाता हैं। यह सरासर नाइंसाफी हैं। मंडी स्थल पर दोनों तरफ एक ही तरह का नक्शा बना हुआ हैं। मतगणना प्रक्रिया पिछले 20 साल से एक तरफ ही पूरी की जा रही हैं, जो अनुचित हैं। यह प्रक्रिया रोटेशन के हिसाब से की जाएं अन्यथा कहीं और की जाएं।
विज्ञापन

संजय मिश्रा ने कहा कि हर साल किसी ना किसी चुनाव के बहाने व्यापारिक प्रतिष्ठान खाली करवा कर व्यापारियों को कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं दी जाती हैं। महीनों तक व्यापार प्रभावित रहता हैं। किसान व मजदूर भी परेशान रहते हैं। इस व्यवस्था में परिवर्तन किया जाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि अधिकारी सभी व्यापारियों को जिलाधिकारी से मिलने की बात कहकर वापस चले गए।
विज्ञापन


एसपी सिटी ने सुनी समस्याएं, कोतवाली का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाने में आयोजित समाधान दिवस में एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने समस्याएं सुनने के बाद कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, कार्यालय, मालखाना सहित सभी स्थानों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें