माउंट लिट्रा में अलंकरण समारोह धूमधाम से मनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। माउंट लिट्रा में छात्र-छात्राओं के अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। छात्रों को शपथ दिलाई गई और उनके दायित्व के बारे में समझाया गया।
मुख्य अतिथि मंजरी सिंघल, सानिया बिंदल, याशिका चौहान रहीं। लव कालरा को हेड बॉय एवं पांखुरी गोयल को हेड गर्ल, सजल को स्कूल स्पोर्ट्स कैप्टन बॉय व सुहानी को स्कूल स्पोर्ट्स कैप्टन गर्ल नियुक्त किया गया। हाउस कैप्टन बॉय व गर्ल और स्पोर्ट्स कैप्टन क्रमश: मयंक गौर, गौरी, हर्षित चंदेल, अर्जुन चौधरी, ओजस्वी सिंघल, खुशबू लाथूरा, नमन चौधरी, ग्रेसी सिंह, विशेष प्रताप, प्रियांशु चौधरी, अक्षी चौधरी, पाखी वर्मा को चयनित किया गया।
छात्र परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई कि वे अपने दायित्वों का निर्वाह पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रों ने अपने नृत्य और गायन से सभी को मोहित कर लिया। विद्यालय निर्देशिका चारू भारद्वाज, प्रधानाचार्या अनुराधा गुप्ता व संयुक्त निर्देशक सुनंद सिंघल ने उत्साहवर्धन किया।