- एल्डर समिति ने अध्यक्ष, सचिव को दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ
- बार पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर किया स्वागत
-फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिला बार एसोसिएशन की एल्डर समिति ने वर्ष 2022-23 की जिला बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह एडवोकेट, महासचिव संजय शर्मा समेत सभी पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर समिति द्वारा अनुशंसा प्रमाण वितरित किए गए।
सोमवार को जिला बार भवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित जिला बार के अध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह को एल्डर समिति के चेयरमैन सतपाल सिंह बालियान, महासचिव सतेंद्र कुमार शर्मा को समिति के सदस्य संजय कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष दिलशाद को समिति सदस्य मुकेश गर्ग एडवोकेट ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस मौके पर एल्डर समिति के सदस्य पवन सैनी, रतन सिंह ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीलम पुरी, कनिष्ठ सदस्य अंशुल गर्ग, संजीव सैनी, सहसचिव प्रकाशन प्रताप राठौर, प्रदीप चौहान, वरिष्ठ सदस्य महेंद्र सिंह सैनी, राकेश पाल, छह कनिष्ठ सदस्य दिग्विजय सिंह, संत्याशु, वसील अजहर, प्रशांत कश्यप, प्रवीण कुमार, मोहित कुमार को पद गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवागत जिला बार अध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल में बार हित के लिए कार्य करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला बार के सदस्य मौजूद रहे।