मीरापुर। बीआइटी कॉलेज में भगवंत ग्रुप ऑफ फार्मेसी की ओर से विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें हृदय की बीमारियों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। फार्मेसी विभागाध्यक्ष डॉक्टर विकास चंद शर्मा ने बताया कि प्रथम स्थान नर्सिंग विभाग की छात्राएं प्रियांशी, रीना, सोनिका, प्रगिता, द्वितीय स्थान फार्मेसी की तनु, अंजली, शिवानी, रुचि और तृतीय स्थान पर अजय, विशू, अर्पित, आयुष व मोहम्मद तकी रहे। इस अवसर पर डायरेक्टर डॉ. लोकेश बंसल, डिप्टी डायरेक्टर डॉ. अजय गुप्ता, एजीएम फाइनेंस दुष्यंत कुमार, अस्टिेंट डायरेक्टर डॉ. राघव मेहरा, संदीप दरबारी, राजू मौलिक, अंशिका अग्रवाल, मेघा कटारिया, अंकुर चंद्रा, विकास भारद्वाज, स्वाति दोहरे आदि स्टाफ उपस्थित रहे। संवाद