फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह को बना दिया गया 2013 वाला मुजफ्फरनगर : नरेश टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि नूंह में 2013 वाले मुजफ्फरनगर जैसी स्थिति बना दी गई है। तब 2014 के चुनाव थे और इस बार 2024 में चुनाव होने हैं। नूंह में गलत हुआ। सोची समझी साजिश है, इसकी जांच होनी चाहिए।

मंगलवार को पुरबालियान में पत्रकारों से बातचीत में टिकैत ने कहा कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। हम 2013 भुगत चुके हैं। सबको चाहिए कि समाज को तोड़ने की नहीं, बल्कि जोड़ने का काम करें। बुलडोजर चलाए जाने के सवाल पर कहा कि ताकत का गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। बदले की भावना से काम किया जा रहा है। किसी का मकान गिराने से नुकसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिरंगा रैली में शामिल होने का आह्वान


मंसूरपुर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने किसानों से एकजुट होकर किसान हित में संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 11 अगस्त को मुजफ्फरनगर में संगठन की ओर से तिरंगा रैली निकाली जाएगी। उसमें अधिक से अधिक किसान पहुंचे। नरेश टिकैत का गांव पुरबालियान में कपिल के आवास पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अंकित राठी, रणधोल राठी, डॉक्टर देवेंद्र कुमार, विवेक बालियान, डॉक्टर जॉनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें