फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अब रात में आधा घंटा पहले चलेंगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। परिवहन विभाग ने रात में बसों का संचालन बंद कर दिया हैं। यह निर्णय कोहरे के कारण सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है। मुजफ्फरनगर से संचालित कई मार्गों की बसों के संचालन का आधे घंटे का समय घटा दिया गया हैं।
जनपद परिवहन विभाग डिपो से बड़ौत, बुढ़ाना, कांधला, बिजनौर, सहारनपुर, हरिद्वार, मेरठ, पानीपत की बसों का संचालन होता है। रात में अधिकांश बसों के अंतिम नंबर लेकर चलने का समय साढे़ सात व साढे़ आठ बजे का है। मगर, कोहरे में सुरक्षा के मद्देनजर बसों का रात में संचालन प्रतिबंधित कर दिया है।
विज्ञापन

यह रहेगा शाम का समय
बड़ौत- पहले साढे़ 6 बजे ओर अब 6 बजे शाम
कांधला- पहले साढे़ 6 बजे और अब 6 बजे
बिजनौर- पहले साढे़ 7 बजे और अब 7 बजे
सहारनपुर- पहले साढे़ 7 बजे और अब 7 बजे
हरिद्वार- पहले साढे़ 7 बजे और अब 7 बजे
बुढाना- पहले 7 बजे और अब साढे़ 6 बजे
इसलिए हुए आदेश-
19 दिसंबर की रात लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर दोहरीघाट डिपो की बस और दिन में अलीगढ़-एटा मार्ग पर घने कोहरे के कारण 40 वाहन आपस में टकरा गए थे। आधा दर्जन रोडवेज बस भी दुर्घटनाग्रस्त हुई थी।
विज्ञापन

यह हुआ आदेश
- रात में साठ प्रतिशत लोड फैक्टर वाली बसों को दिन में चलाया जाएगा।
- रात में संचालित बसों के चालक का ब्रेथ एनलाइजर से टेस्ट अवश्य किया जाएगा। --
कर्मचारियों की बदली ड्यूटी
परिवहन विभाग डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राज कुमार तोमर ने बताया कि वरिष्ठ लिपिक अशोक शर्मा अपनी ड्यूटी के अलावा रात में कोहरा अधिक होने के कारण चालकों-परिचालकों से समन्वय बनाने, वरिष्ठ लिपिक राकेश कुमार व अमरीश त्यागी को स्टेशन प्रभारी बनाया गया है। संचालित बसों के चालकों-परिचालकों संपर्क में रहकर व्यवस्था बनाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें