फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अब रोडवेज बस अड्डे में केवल पांच मिनट खड़ी होंगी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रेलवे रोड पर दुकानाें के बाहर रोडवेज बसों के खड़े होेने का विरोध होने के बाद परिवहन निगम के अधिकारियों ने सक्रियता दिखाई है। उन्होंने अब नई व्यवस्था बनाई हैै। जिसके तहत रोडवेज बस अड्डे पर अब सिर्फ पांच मिनट ही बस रुक सकेगी। यह व्यवस्था बनाए जाने से बसों में यात्रियों की संख्या कम दिखाई दी।
विज्ञापन

- जगह कम, बसें ज्यादा
शहर के बीच बने रोडवेज बस अड्डे से रोजाना 186 रोडवेज बसें संचालित होतीं हैं। बसों की संख्या के अनुरूप बस अड्डे में थोड़ी जगह है। जिस कारण बसों को चालकों द्वारा रोडवेज अड्डे के बाहर व एसडी तिराहे की रेलवे रोड व माल गोदाम रोड साई धाम के सामने खड़ा कर दिया जाता है, जिससे जाम के हालात भी बन जाते हैं।
- दुकानदारों ने किया विरोध
साईंधाम माल गोदाम के सामने रोजाना रोडवेज बसों को खड़े किए जाने से वहां दुकानदारों को परेशानी हो रही थी। दुकानदार इकराम बताते हैं कि उनकी दुकानों पर ग्राहक आने बंद हो गए थे। यहां अधिकांश कार्य चौपहिया वाहनों को सही करने का होता है इन वाहनों को खड़े करने में परेशानी हो रही है। इसी के चलते विरोध किया गया है।
विज्ञापन

- यह बनाई नई व्यवस्था
अब तक रोडवेज की बसें साईंधाम माल गोदाम व एसडी इंटर काॅलेज तथा एसएसपी के आवास के सामने खड़ी की जाती रही है। एसएसपी ने भी कई बार नाराजगी जताई है। दुकानदारों के विरोध प्रदर्शन के बाद जागे परिवहन निगम के अधिकारियों ने नई व्यवस्था बनाई है जिसके तहत साई धाम मार्ग पर दुकानों के सामने बसें खड़ी नहीं होगी। बसों को बस अड्डे के अंदर खड़ा किया जाएगा। यह बसें यात्रियों को ले जाने के लिए बस अड्डे पर केवल पांच मिनट ही खड़ी होगी। जबकि अब से पहले बसों को दस मिनट का समय दिया जाता था। नंबर पर लगी बस में चाहे दस यात्री ही बैठे लेकिन बस को अड्डे के अंदर खड़ी होने के लिए केवल पांच मिनट ही मिलेंगे।
- बडौत, कांधला की बसें करतीं हैं परेशान
मुजफ्फरनगर से कांधला, बडौत मार्ग पर लगभग चार दर्जन बसें संचालित होती है। इन बसों के चालकों द्वारा ही अधिकांश तौर पर साई धाम व एसडी तिराहे के पास बसों को खड़ा किया जाता था।
- इन्होंने कहा-
अब एसडी तिराहा, साईंधाम रोड पर बसें खड़ी नहीं होंगी। बसों को यात्रियों को ले जाने के लिए मिलने वाली दस मिनट में से पांच मिनट कम कर दी गई है। एसडी तिराहे पर आठ कर्मचारियों की डयूटी लगाई है। - पूनम तोमर, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, परिवहन निगम, मुजफ्फरनगर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें