फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - कलक्ट्रेट में आज से नामांकन, बढ़ाई सुरक्षा

Wed, 20 Mar 2024 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में निरीक्षण करते एसएसपी अभिषेक सिंह व अन्य अधिकारी। संवा
विज्ञापन
- जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय के कक्ष संख्या एक में नामांकन होंगे
विज्ञापन

- सुरक्षा के लिए जिले को 25 जोन और 169 सेक्टर में बांटा गया
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। कलक्ट्रेट में बैरिकेडिंग कर दी गई है। जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय के कक्ष संख्या एक में नामांकन होंगे। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
जिले को 25 जोन और 169 सेक्टर में बांटा गया है। नामांकन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रत्याशी 27 मार्च तक नामांकन कर सकेंगे। मंगलवार को नामांकन स्थल और आसपास के मार्ग पर बैरिकेडिंग कराई गई है। कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। 19 अप्रैल को होने वाले मतदान में लगभग जिले के 21 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले की पुरकाजी और मीरापुर विधानसभा के मतदाता बिजनौर लोकसभा के लिए मतदान करते हैं। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन प्रक्रिया में कब क्या होगा
निर्वाचन की अधिसूचना 20 मार्च
नामांकन का अंतिम दिन 27 मार्च
नामांकन की जांच 28 मार्च
नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 मार्च
मतदान 19 अप्रैल
मतगणना चार जून

ऐसी है मुजफ्फरनगर लोकसभा
लोकसभा में बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर, चरथावल, खतौली और सरधना विधानसभा सीट शामिल हैं। सरधना मेरठ जिले की सीट है। जिले की पुरकाजी और मीरापुर विधानसभा सीट बिजनौर लोकसभा का हिस्सा है।

मुजफ्फरनगर जिले के मतदान केंद्र
विधानसभा मतदान केंद्र मतदेय स्थल
बुढ़ाना 172 354
चरथावल 142 315
पुरकाजी 140 319
मुजफ्फरनगर 91 336
खतौली 172 320
मीरापुर 151 328
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें