जानसठ नगर पंचायत में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित एसडीएम व विधायक।
- फोटो : KHATAULI
जानसठ। बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कार्यालय पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम कुलदीप मीना द्वारा भाजपा सरकार द्वारा नामित किए गए तीन सभासदों राजीव गुप्ता, विशाल सैनी व गौरव भटनागर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह के मुख्य विधायक विक्रम सैनी व अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना ने नामित सभासदों को शुभकामनाएं दी। विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि नामित सभासद सरकार द्वारा नगर क्षेत्र में चलाई जा रही विकासशील योजनाओं को सही तरीके से क्रियान्वयन कराने का काम करें। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला, भाजपा नेता बृजेश रस्तोगी, सुरेंद्र बंसल, सतीश खटीक, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।