- देहरादून, गौतमबुद्धनगर, नैनीताल, मुरादाबाद, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, कुशीनगर, नोएडा के लिए
- स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरणताल में शुरू हुई सीबीएसई तैराकी प्रतियोगिता
- प्रतियोगिता में 121 विद्यालयों के 781 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सीबीएसई की जोनल स्वीमिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। पहले दिन ग्रेटर नोएडा, कुशीनगर, साहिबाबाद और नैनीताल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
शहर के एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल की मेजबानी में बुधवार को चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरणताल में तैराकी प्रतियोगिता शुरू हुई। स्कूल के चेयरमैन सतीश गोयल, उद्यमी भीमसेन कंसल, वैभव गोयल, प्रधानाचार्या डॉ. मृणालिनी अनंत ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। सीबीएसई के पर्यवेक्षक सुरेश देशवाल ने बताया कि 121 विद्यालयों के 781 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इनमें 452 बॉय और 329 गर्ल्स शामिल हैं। पहले दिन अंडर-19 की 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले स्पर्धा में डीवी पब्लिक स्कूल साहिबाबाद के सूर्यांश तोमर ने प्रथम, द पेस्तले वीड स्कूल देहरादून के छात्र रितेश ने द्वितीय और केतन पब्लिक स्कूल साहिबाबाद के ओम त्यागी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग में स्टेप बाय स्टेप स्कूल ताज एक्सप्रेसवे की छात्रा तविशा ने प्रथम, लिटिल स्कॉलर्स काशीपुर की श्रेया ने द्वितीय और ज्ञानश्री स्कूल की अरीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीबीएसई की ओर से खेलों की तकनीकी टीम के सदस्य कर्मवीर डागर, सुनील कुमार ने निगरानी की। प्रतियोगिता में सीबीएसई के देहरादून, गौतमबुद्धनगर, नैनीताल, मुरादाबाद, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, कुशीनगर, नोएडा के स्कूलों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल में ठहरे बच्चे
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों से सीबीएसई जोनल स्वीमिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने पहुंचे 781 छात्र-छात्राओं के ठहरने की व्यवस्था एमजी विजन स्कूल में ही की गई है। प्रधानाचार्या डॉ. मृणालिनी अनंत ने बताया कि 21 अक्तूबर को प्रतियोगिता का समापन होगा।