मीरापुर में अधिकारियों से बात करने प्रमुख सचिव आरएन यादव।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
नोडल अधिकारी ने किया हॉटस्पॉट का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर, मीरापुर। नोडल अधिकारी आरएन यादव ने शुक्रवार को कस्बे में पहुंचकर हॉटस्पॉट का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
शासन से भेजे गए नोडल अधिकारी आरएन यादव शुक्रवार को कस्बे में पहुंचे। यहां अधिकारियों के साथ मीटिंग की। उसके बाद नोडल अधिकारी ने कस्बे के हॉटस्पॉट क्षेत्र में पहुंचकर वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं के साथ ही चेकपोस्ट पर सुरक्षा का भी जायजा लिया। नोडल अधिकारी ने अधिकारियों को हॉटस्पॉट एरिया में सभी जरूरी सामान की होम डिलीवरी कराने और नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, एसडीएम जानसठ कुलदीप मीणा आदि अफसर मौजूद रहे।