फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने निरीक्षण किया

विज्ञापन
खतौली में क्वारंटीन किए श्रमिकों से पूछताछ करते अधिकारी। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
नोडल अधिकारी ने निरीक्षण किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। नगर में जीटी रोड पर मेपल्स पब्लिक स्कूल, कबूल कन्या इंटर कालेज, बुढ़ाना रोड पर गोल्डन हार्ड एकेडमी, जानसठ रोड पर जनता इंटर कालेज तथा कैलावड़ा रोड पर पीतम मेमोरियल डिग्री कालेज को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। इन स्कूलों में ठहराए गए मजदूरों और प्रवासियों से नोडल अधिकारी राम नारायण सिंह यादव ने बातचीत करते हुए खाने के बारे में भी जानकारी ली। गोल्डन हार्ट एकेडमी स्कूल में मौजूद 47 श्रमिकों से उनका हाल जाना तथा उनसे बात की। एसडीएम इंद्राकांत दिवेदी ने बताया कि यहां पर 48 लोग ठहराए गए हैं। गत दिवस एक व्यक्ति को बुखार आने पर उसे जिला चिकित्सालय भेजा गया है। निरीक्षण करने वाली टीम में सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार सीओ आशीष प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें