फैक्टरी में चोरी का नहीं हुआ खुलासा
मुजफ्फरनगर, जानसठ। फैक्टरी में हुई चोरी का दस दिन बाद भी खुलासा नहीं होने से फैक्टरी संचालकों में रोष बना हुआ है। पानीपत खटीमा राजमार्ग पर गांव सालारपुर के पास रोलिंग मिल में 10 दिन पूर्व बदमाशों ने फैक्टरी के ऑफिस की दीवार में कुंबल कर अलमारी के लॉकर के ताले को तोड़कर नौ लाख रुपये चोरी कर ले गए थे। फैक्टरी संचालक शाह नजर ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का मौका मुआयना भी किया था, लेकिन परंतु घटना के 10 दिन बीतने के बावजूद भी पुलिस आज तक घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। फैक्टरी संचालकों ने उच्चाधिकारियों से घटना के खुलासे की मांग की है।