फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां से बड़ा अधिकार किसी का नहीं हो सकता: कुंवर ब्रिजेश सिंह

विज्ञापन
खतौली के गांव फहीमपुर खुर्द में आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित पीडब्लूडी मंत्री। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
- पांच मीटर चौड़ी, 13 किलोमीटर लंबी सड़क की दी सौगात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। पीडब्लूडी के राज्यमंत्री ने आठ साल बाद अपने मामा के गांव पहुंचकर पांच मीटर चौड़ी और 13 किलोमीटर लंबी सड़क की सौगात दी। पुरानी यादों को ताजा कर वह भावुक भी हो गए।
गांव फहीमपुर खुर्द में अपने मामा के यहां पहुंचने पर गांव के स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर ब्रिजेश सिंह का स्वागत किया गया। संबोधन करते हुए मंत्री कुंवर ब्रिजेश सिंह भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि ननिहाल से बचपन जुड़ा होता है, बचपन में ननिहाल आते थे। आठ साल बाद यहां आकर बचपन की याद ताजा हो गई। यहां की गली घरों में बचपन बीता है। उन्होंने आने से पहले सभी रिश्तेदारों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति जिम्मेदार पद पर होता है तब समाज की अपेक्षाएं भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केवल दुनिया में मां से बड़ा अधिकार किसी का नही हो सकता। बचपन की यादें हिलौरे मार रही है। बचपन में वह ट्यूबवेल पर नहाए, खेत खलियानों के खेल उन्हें याद आ रहे हैं। टूटी हुई सड़क का जिक्र करने पर उन्होंने अपने विभाग के अधिकारियों से कहा कि खतौली से फहीमपुर खुर्द तक पांच मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण शीघ्र कराएं। उन्होंने कहा कि खेल स्टेडियम का निर्माण वह विधायक विक्रम सैनी के साथ मिलकर कराएेंगे।
देश के लिए काम करने वालों की मनाई जाती है जयंती
विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि अब विधायक की निधि बढ़ गई है। अस्पतालों में लाभ लेने वाले वह हैं, जो हमारे और देश के साथ नही हैं। दंगे को लेकर उन्हें सजा बोली गई, यदि तीन साल की सजा होती तो विधानसभा की सदस्यता चली जाती, लेकिन टिकट पत्नी को मिलता। उन्होंने कहा कि हम जन्म देने वाले अपने बाप की जयंती नही मनाते। जयंती उनकी ही मनाई जाती है, जो देश के लिए काम करता हैं। जिन्हें देश और सरकार की चिंता नहीं वह राक्षस है।
विज्ञापन

यह रहे मौजूद
कार्यक्रम की अध्यक्षता छिद्दा सिंह और संचालन इनाम सिंह ने किया। आयोजक ठाकुर रामकुमार चौहान, ठाकुर राजीव चौहान, विवेक चौहान रहे। इस अवसर पर सुखविंद्र सोम, राजू अहलावत, सुधीश पुंडीर, प्रदीप ठाकुर, संजय, बोधराम शर्मा, विनीत ठाकुर, अतुल, नरेंद्र सिंह पुंडीर, अमित कसाना, मनवीर, राजन वालिया, अमित रावल, सुभाष चौहान, डॉ राजपाल पुंडीर, डॉ विकास पुंडीर, कर्णवीर प्रधान, ऋषिपाल, शेखर सैनी, कंवर सैन जैन, आदेश, हरिओम, मदन सैनी, बब्लू, पंकज भटनागर, सोनू ठाकुर, रामकुमार, पिपलेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें