फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - दूसरे दिन भी नामांकन नहीं, 11 लोगों ने खरीदे पत्र

Fri, 22 Mar 2024 02:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कलक्ट्रेट में सुबह से ही रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के दूसरे दिन भी किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। हालांकि 11 प्रत्याशियों के लिए नामांकन पत्र खरीदे गए। कचहरी में दिनभर कड़ी सुरक्षा व्यस्था रही।
लोकसभा चुनाव को लेकर दूसरे दिन भी किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है। नामांकन 27 मार्च तक होंगे। नामांकन को लेकर कचहरी परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा। नामांकन जमा करने को डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी भी अपने न्यायालय में बैठे। प्रत्याशियों के लिए कचहरी के मुख्य गेट से रास्ता बनाया गया है। आम आदमी का प्रवेश यहां से रोका गया है। बैरिकेडिंग के साथ पुलिस कचहरी गेट से लेकर डीएम के न्यायालय तक मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। पहले दिन 19 नामांकन और दूसरे दिन 11 ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। इनमें सुनील त्यागी सोहजनी तगान, नितेश त्यागी सोहजनी तगान, नील कुमार हुसैनपुर कलां, गौतम आनंद बेगराजपुर, सतीश धमात, रामशरण कश्यप, अवध विहार, वीरबल सिंह मोरमाजरा, रमारानी मोरमाजरा, शिवराज ब्रह्मपुरी, गजे सिंह अहलावलपुर, खालिद खालापार शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें