समाधान दिवस में किसी शिकायत का नहीं हुआ निदान
देवबंद। संपूर्ण समाधान दिवस में 15 फरियादी अपनी गुहार लेकर अधिकारियों के समक्ष पहुंचे। लेकिन किसी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो पाया।
खंड विकास कार्यालय में मंगलवार को खराब मौसम के बीच नववर्ष का पहला संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। एसडीएम राकेश कुमार के नेतृत्व में लगे समाधान दिवस में शीतलहर और बूंदाबांदी के बीच 15 फरियादी अधिकारियों के सामने गुहार लेकर पहुंचे। लेकिन मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। इसमें छह शिकायतें तहसील के राजस्व विभाग की रहीं। जबकि पुलिस विभाग से संबंधित दो, बीडीओ की तीन और नलकूप व पूर्ति विभाग सहित चार शिकायतें अन्य विभागों से संबंधित रहीं। लेकिन किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। इस दौरान सीओ रजनीश उपाध्याय, तहसीलदार हर्ष चावला, इंस्पेक्टर अशोक सोलंकी, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।