फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंग नहर में डूबे चालक का नहीं लगा कोई सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर में डूबे चालक का नहीं लगा कोई सुराग
विज्ञापन

पुरकाजी। गंगनहर में गिरी कार के चालक का दो दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस गोताखोरों के साथ लगातार चालक की तलाश में लगी हुई है। बुधवार की रात पलवल से हरिद्वार जा रहे चार युवकों की ब्रेजा कार कांवड़ मार्ग पर धमात गांव के पास नहर में गिर गई थी, जिसमें दो युवक अनुज और मोहित किसी तरह तैर कर बाहर निकल गए थे। एक युवक अनिल का शव पुलिस द्वारा गंग नहर से निकाली गई कार से बरामद हो गया था। कार चला रहे युवक भारत का अभी तक पता नहीं चला है. जिसकी शुक्रवार को पुलिस ने पीएसी की नाव व गोताखोरों द्वारा काफी तलाश कराई गई मगर युवक का कोई सुराग नहीं लगा। इंस्पेक्टर पंकज त्यागी ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें