उन्होंने कहा कि ग्रीन कॉरिडोर से मुजफ्फरनगर को जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय पशुपाल मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, वीके सिंह, संजीव बालियान, प्रदेश के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह, जितिन प्रसाद, कपिलदेव अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किए।
यह भी पढ़ें: UP: गडकरी बोले- अमेरिका जैसी होंगी सड़कें, ड्रेन टैक्सी चलाने की भी तैयारी, 65 हजार करोड़ के चल रहे कार्य
मेले में दिखी उत्तर भारत की संस्कृति की झलक
पशु प्रदर्शनी और कृषि मेले में उत्तर भारत की झलक दिखी। गेहूं, गन्ने, मोटा अनाज से लेकर खेत-खलिहान की तस्वीर नजर आई। बुलंदशहर और पलवल के हुरियारों ने सांस्कृतिक विरासत साझा की तो किसान गदगद हो गए। मेले हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के पशुपालक अपने पशु लेकर पहुंचे।