फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - जिले में बनाए नौ जोन और 20 सेक्टर

Mon, 22 Jan 2024 02:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा और गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मददेनजर पुलिस अधिकारियों ने पुख्ता इंतजाम किए है। माइक्रो प्लान बनाकर जिले को नौ जोन, बीस सेक्टरों में बांट कर जोनल स्कीम लागू की है।
विज्ञापन

जिले के 527 धार्मिक स्थलों पर पुलिस को तैनात किया गया है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी सुबह से भ्रमण पर रहेंगी। जिले की सीमा व सार्वजनिक स्थलों, बस अडडों तथा रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग शुरु की गई हैं। देहात में प्राण प्रतिष्ठा के मददेनजर दस स्थानों पर शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शहर में शिव चौक पर महा आरती व विहिप की विजय ध्वज यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। मजिस्ट्रेट व सेक्टर प्रभारी बनाए गए है। जो सुबह से ही भ्रमण शुरू कर देंगे। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि जिले की सीमा पर चेकिंग शुरू कर संदिग्धों की तलाशी ली जा रही है। साइबर सेल सोशल मीडिया पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें