फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बी फार्मा में निदा बेबी ने टॉप किया एसडी कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बी फार्मा में निदा बेबी ने टॉप किया एसडी कॉलेज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित एसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड वोकेश्नल स्टडीज में बी फार्मा चतुर्थ वर्ष के छात्रों का परीक्षाफल घोषित किया गया। जिसमें छात्रा निदा बेबी ने पहला स्थान हासिल किया। मेरिट में आने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ ने घोषित किया। जिसमें बी फार्मा चतुर्थ वर्ष की निदा बेबी 8.69 एसजीपीए प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही। शिवांगी सिंह ने 8.68 एसजीपीए के साथ द्वितीय, यश शर्मा ने 8.58 एसजीपीए के साथ तृतीय स्थान पर हासिल किया। इस परीक्षाफल में बी फार्मा चतुर्थ वर्ष के 33 छात्रों को ऑनर सहित उत्तीर्ण किया गया। कॉलेज निदेशक डॉ. अरविंद कुमार ने छात्र-छात्राओं को उनके परीक्षाफल पर बधाई दी। 33 छात्र ऐसे रहे जिन्होंने 75 से 86 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर डॉ. वैशाली सिंह, डॉ. सौरभ घोष, विमल कुमार भारती, ईशान अग्रवाल, आसिफ खान, पल्लवी गौतम, हरेंद्र सिंह, राबिया परवीन, कुलदीप सैनी, कुलदीप सिंह, अवि दुबे, धालेंद्र कोठले, शिवानी गुप्ता, सुबोध कुमार, रोहित, विनय कुमार, सना जैदी, विकास कुमार, सोनू कुमार, राहुल और अंकित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें