श्री विश्वकर्मा मंदिर सभा की नवगठित कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की
देवबंद। मोहल्ला भुल्लन शाह स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर सभा की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक यज्ञ से हुआ। तत्पश्चात सरस्वती वंदना और भगवान विश्वकर्मा की वंदना की गई। शपथ ग्रहण करने वालों में अध्यक्ष पवन धीमान, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, महामंत्री डॉ. सुरेंद्र कुमार, अशोक कुमार और सतीश कुमार मंत्री, कोषाध्यक्ष अरविंद पांचाल, उप कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार, रमेश कुमार, राजकुमार, गौरव विवेक, शुभम कुमार, नरेश कुमार, विपिन कुमार और अभय धीमान आदि रहे। श्री पंचायती ठाकुरद्वारा समिति के अध्यक्ष विनोद प्रकाश गुप्ता, महामंत्री अशोक गुप्ता और कृष्ण लाल आर्य ने विचार रखे। अध्यक्षता कर रहे सोमदत्त धीमान ने समिति को तन, मन व धन से सहयोग देने की बात कही। संचालन ओमपाल सिंह धीमान ने किया। इस मौके पर विनय कुमार, उषा धीमान, राज अग्रवाल, हर्ष, पारस व नरेंद्र आदि रहे।