संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। टैक्स जमा करने के लिए नए वाहन मालिकों को परेशानी हो रही है। जन सेवा केंद्र पर टैक्स जमा कराने में जेब ढीली करनी पड़ रही है। वाहन मालिक परेशान होकर इधर से उधर घूम रहे है।
परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों को वाहन का टैक्स आन लाइन जमा कराने के लिए सुविधा दी। वाहन मालिक विभागीय कार्यालय व जन सेवा केंद्र व अन्य आनलाइन कार्य करने वाले केंद्र पर जाकर टैक्स जमा करा सकते है लेकिन यह व्यवस्था वाहन मालिकों की जेब पर भारी पड़ रही है। बताया गया कि विभागीय कार्यालय में टैक्स जमा करने पर वाहन मालिक का कोई अतिरिक्त पैसा जमा नहीं होता था लेकिन जन सेवा केंद्र पर उनसे पैसा लिया जाता है। जिस कारण वाहन मालिक विभागीय कार्यालय में ही आकर पैसा जमा कराने के लिए प्रयास करते है। आरोप है कि वह मौजूद कर्मचारी उन्हें टैक्स जमा कराने के लिए विभाग की यूजर आइडी व पासवर्ड देकर बाहर ही पैसा कराने के लिए कह कर भेज देता है।
12 जनवरी से ककरौली क्षेत्र निवासी सत्यजीत टैक्स जमा कराने के लिए परेशान है। क्योंकि जन सेवा केंद्र संचालक ने टैक्स के एक लाख से ज्यादा रुपये जमा करने पर एक से दो हजार रुपये अतिरिक्त की मांग की है। उधर, एआरटीओ अजय मिश्रा का कहना है कि विशेष परिस्थिति में यूजर आइडी दी जाती है लेकिन सभी को नियमानुसार बाहर ही आन लाइन टैक्स जमा कराना होता है।