फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कारोबारी के घर नेपाली गिरोह ने की थी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी निवासी कारोबारी नीरज जैन के घर लाखों की चोरी करने वाले नेपाली गिरोह के तीन सदस्य सुनील खड़का, प्रताप खड़का व अंकित जोशी मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए। तीनों के पैर में गोली लगी है। अभी दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
विज्ञापन


एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि 24 फरवरी 2024 को नई मंडी के मेहता क्लब के पास रहने वाले कारोबारी के घर लाखों की चोरी हुई थी। यह चोरी कारोबारी के घर एक पखवाड़ा पहले नौकरी करने आए नेपाल के जिला बजांग के थाना चौनपुर के गांव पौणेश निवासी सुनील खड़का व उसके साथी प्रताप खड़का व नेपाल के जिला बजांग के थाना चौनपुर के गांव धामले निवासी अंकित जोशी व उनके दो अन्य साथियों ने की थी।
बृहस्पतिवार देर रात मंडी कोतवाली पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीनों आरोपी घायल हो गए। उनसे बिना नंबर की बाइक, तीन तमंचे, दो फर्जी आईडी, तीन लाख रुपये नगद व आभूषण बरामद किए गए। घायलों को अस्पताल में उपचार दिलाने के बाद उनका चालान कर दिया गया। अन्य दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें बना दी गई हैं। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया जाएगा।
विज्ञापन

चोरी करने के लिए करते थे नौकरी
मंडी कोतवाली पुलिस ने बताया कि यह गिरोह नेपाल से आकर दिल्ली में नेपाल के रहने वाले लोगों की कालोनी में रहता है। कारोबारी के घर नौकरी करने वाला सुनील खड़का नोएडा के एक एजेंट के माध्यम से नौकरी करने आया था। चोरी करने से पहले उसने अपने चार साथियों प्रताप खड़का, अंकित जोशी व नेपाल के जिला कंचनपुर के गांव कानपुर कलकत्ता निवासी राज कुमार जोशी व नेपाल के जिला मोहत्री बंगड़ा के गांव बंगड़ा निवासी माधव उर्फ बलीराम को मुजफ्फरनगर बुलाया था।

गिरोह के यह सदस्य चार दिन तक होटल में ठहरे थे। कारोबारी दंपती के बाहर जाने पर नौकर सुनील के बुलाने पर उसके चारों साथी घर पहुंचे और तब पांचों नेपाली युवक चोरी कर फरार हो गए थे। सुनील व प्रताप ने नेपाल के दो अलग अलग पते पर दो फर्जी आईडी बनवाई थी। फर्जी आईडी नोएडा एजेंट को दी गई थी। यह गिरोह पहले भी जेल गया था। इसकी जानकारी की जा रही है। यह गिरोह चोरी करने के लिए नौकरी करता था।
हो सकती थी रेवती हत्याकांड जैसी घटना
पुलिस का कहना है कि यदि घटना वाले कारोबारी के घर कोई एक परिजन होता तो चोरी के इरादे से पहुंचे नेपाली युवक हत्या जैसी घटना भी कर सकते थे। कई साल पहले गांधी कालोनी निवासी भाजपा नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री हुकुम सिंह की पत्नी रेवती देवी की बिहार निवासी घरेलू नौकर व उसके साथियों ने हत्या कर 65 लाख रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें