फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर से कन्याकुमारी तक एकजुट होने की जरूरत : भाटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र भाटी एडवोकेट ने कहा कि गुर्जर समाज के इतिहास और अधिकारों पर अतिक्रमण हो रहा है। इसलिए अब कश्मीर से कन्याकुमारी तक एकजुट होने की जरूरत है।

रुड़की रोड स्थित सभागार में राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के तत्वावधान में अभिनंदन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें रविंद्र भाटी एडवोकेट का समाज के लोगों ने स्वागत किया। सम्राट मिहिर भोज ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन कुलदीप चौहान ने कहा कि समाज को राजनीति में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। तभी वह अपना और अपने समाज का विकास कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र पंवार ने कहा कि जब तक कोई समाज संगठित नहीं होता, तब तक उस समाज का अस्तित्व ही नहीं होता। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर इंछा राम और संचालन डॉ. नितिन कुमार सिंह ने किया। देशराज चौहान, अंजेश गुर्जर, राजवीर, अंकित , बॉबी चौहान, सतबीर, अरविंद, हिमांशु तोमर, अभिनव नागर, निर्भय गुर्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें