फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रांतिकारियों से प्रेरणा लेकर भाईचारा मजबूत करने की जरूरत : टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहपुर। गांव सोरम में शहीदी दिवस पर शहीदों की स्मृति में यज्ञ आयोजित किया गया। भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि महान देशभक्तों की कुर्बानी देने के कारण ही देश आजाद हुआ है। हम सबको महान क्रांतिकारियों से प्रेरणा लेकर आपसी भाईचारा मजबूत करने की जरूरत है।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान के भाई विवेक बालियान ने कहा कि महान क्रांतिकारियों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। लोगों ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को श्रद्धांजलि दी। यज्ञ के ब्रह्मा सुरेंद्र सिंह व जयपाल सिंह रहे। यजमान सत्यम कुमार सपत्निक रहे। आयोजक प्रमोद कुमार ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विपिन बालियान और मास्टर रामपाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में सर्वखाप मंत्री मंत्री सुभाष बालियान , लाटियान खाप के चौधरी वीरेंद्र सिंह, देशवाल खाप के छोटे चौधरी शरणवीर सिंह , रालोद विधायक राजपाल बालियान, पूर्व विधायक उमेश मलिक, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के अध्यक्ष सत्येंद्र बालियान मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें