फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। केके जैन डिग्री कालेज में एनसीसी दिवस एवं स्वच्छता पखवाड़ा के समापन पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

एनसीसी अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार एवं कार्यकारी अधिकारी डॉ. रीना मित्तल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में 72 बटालियन एवं 22 गर्ल्स बटालियन के कैडेट अन्नू सैनी, स्वीटी, जूली, साक्षी, डोली, पल्लवी, गौरव, शुभम आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विभिन्न प्रतियोगिताओं 22 बटालियन में नुक्कड़ नाटिका में स्वीटी, स्वच्छता अभियान में बेस्ट प्रर्फोमर के रुप में अंडर आफिसर अन्नू सैनी, भाषण प्रतियोगिता में जूली, प्लोगिंग डे एवं जागरूकता रैली में अंजलि तथा काजल, हैंडवाश प्रतियोगिता में पल्लवी राजपूत, निबंध प्रतियोगिता में अंशिका, पेंटिंग प्रतियोगिता में मोनिका एवं रुपांशी, बेज ड्रील प्रतियोगिता में अन्नू सैनी, ज्योति सोम, साक्षी विजेता रहे। बेस्ट कैडेट के रुप में काजल, ऑलओवर बेस्ट कैडेट के रुप में अक्षय कुमार, प्लोगिंग व स्वच्छता में गौरव तथा बैज ड्रील में अवनी पटेल, अक्षय आर्य को मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्या डा. नीतू वशिष्ठ ने एनसीसी स्थापना और महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें