नागरिकों को हेलमेट के प्रति जागरुक करते एनसीसी कैडेट्स।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। एनसीसी कै डेटस ने नगर के मुख्य आठ चौराहों से गुजरने वाले वाहन चालकों को यातायात के नियमों की जानकारी दी।
एनसीसी की 82 बटालियन के कैडेट्स अंडर अफसर आदित्य कुमार के नेतृत्व में नगर की यातायात व्यवस्था संभालने के लिए सड़कों पर उतरे थे। बटालियन अधिकारी विजय ढाका ने सुबह के समय चौराहों पर व्यवस्था संभालने के लिए उन्हें समझाया और बताया कि उन्हें किस तरह से वाहन चालकों से बात करनी है और नियम समझाने हैं। आदित्य कुमार, आदित्य बालियान, श्रेया आदि कैडेटस ने झांसी रानी तिराहे से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों को वाहन चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने की जरूरत के बारे में बताया। श्रेया ने बताया कि उनकी बात काफी लोगों ने मानी है। आदित्य बालियान ने बताया कि नगर के आठ मुख्य चौराहों पर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। उनका यह अभियान शनिवार को भी चलेगा।
नगर में सड़क सुरक्षा के लिए नागरिकों को जागरुक करते एनसीसी कैडेट्स।- फोटो : MUZAFFARNAGAR